संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर दुमका मुख्य मार्ग पर बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत बैजानी पेट्रोल पंप के समीप एक सड़क हादसा हो गया अज्ञात बाइक सवार ने सड़क किनारे जा रहे एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही बाईपास थाना की गश्ती टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंची। गश्ती पदाधिकारी एएसआई उमेश शुक्ला, हवलदार हरेंद्र प्रसाद एवं सिपाही लखन कुमार ने गंभीर रूप से घायल युवक को बिना देर किए अपने सरकारी वाहन से मायागंज अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में युवक का इलाज जारी है, जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल युवक की पहचान भूषण यादव, निवासी गौराचक्की, थाना बाईपास के रूप में की गई है। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी घायल के परिजनों को दे दी गई है। इस संबंध में बाईपास थाना अध्यक्ष प्रभात कुमार शर्मा ने बताया कि शब-ए-बारात पर्व को लेकर थाना क्षेत्र में सभी पुलिस बल एवं गश्ती दल अलर्ट मोड पर हैं। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के संबंध में अज्ञात बाइक सवार की पहचान एवं मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की
