भागलपुर में एसएसपी प्रमोद कुमार की क्राइम मीटिंग, 11 आईओ को प्रशस्ति पत्र, लापरवाहों से शो-कॉज।

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

भागलपुर के समीक्षा भवन में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार के नेतृत्व में मासिक क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में सिटी डीएसपी अजय चौधरी, सिटी डीएसपी-2 राकेश कुमार, साइबर डीएसपी कनिष्क श्रीवास्तव समेत कई डीएसपी और जिले के सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे इस दौरान जिले में दर्ज आपराधिक मामलों की समीक्षा की गई और यह देखा गया कि पिछले एक महीने में कांडों की स्थिति क्या रही। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि यह क्राइम मीटिंग हर महीने आयोजित की जाती है जिसमें थाना स्तर पर दर्ज मामलों, लंबित कांडों के निष्पादन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की जाती है।
एसएसपी ने बताया कि महीने भर में बेहतर कार्य करने वाले 11 अनुसंधान पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। वहीं जिन आईओ द्वारा लंबित मामलों का समय पर निष्पादन नहीं किया गया उनसे शो-कॉज पूछा गया है। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण और मामलों के त्वरित निष्पादन में लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

बाइट–प्रमोद कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!