जनता दल यूनाइटेड प्रदेश नेतृत्व के निदेशानुसार होने वाले जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय संगठनात्मक चुनाव को लेकर एक औपचारिक बैठक जिला निर्वाची पदाधिकारी अर्जुन प्रसाद शाह के अध्यक्षता में कार्यकारी जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता एवं जिला निर्वाची पर्यवेक्षक मनोरंजन मजूमदार के साथ जिला जदयू कार्यालय भागलपुर में हुई ।

जनता दल यूनाइटेड प्रदेश नेतृत्व के निदेशानुसार होने वाले जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय संगठनात्मक चुनाव को लेकर एक औपचारिक बैठक जिला निर्वाची पदाधिकारी अर्जुन प्रसाद शाह के अध्यक्षता में कार्यकारी जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता एवं जिला निर्वाची पर्यवेक्षक मनोरंजन मजूमदार के साथ जिला जदयू कार्यालय भागलपुर में हुई ।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।

भागलपुर जिला के जदयू कार्यालय में बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक चुनाव की रूपरेखा तैयार करना, चुनाव कार्यक्रम की तिथि निर्धारित करना तथा चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश तय करना था। प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए चुनाव की प्रक्रिया को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने पर विशेष बल दिया गया। अध्यक्षीय संबोधन में श्री अर्जुन प्रसाद शाह ने कहा कि संगठनात्मक चुनाव पार्टी की आंतरिक लोकतांत्रिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इससे संगठन को नई ऊर्जा तथा मजबूती मिलती है।

विस्तृत विचार-विमर्श के उपरांत यह निर्णय लिया गया कि प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव दिनांक 20 फरवरी 2026 से 23 फरवरी 2026 तक संबंधित प्रखंडों में संपन्न कराया जाएगा। प्रत्येक प्रखंड में निर्वाचन प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप होगी तथा नामांकन, जांच, नाम वापसी एवं मतदान की प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से पूरी की जाएगी। जिला निर्वाची पर्यवेक्षक श्री मनोरंजन मजूमदार ने कहा कि सभी प्रखंडों में चुनाव निष्पक्ष वातावरण में कराए जाएंगे और किसी भी प्रकार की अनियमितता या विवाद की स्थिति में तुरंत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही बैठक में यह भी सुनिश्चित किया गया कि जिला अध्यक्ष का चुनाव दिनांक 1 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह चुनाव जिला मुख्यालय, भागलपुर में संपन्न होगा। जिला स्तर पर भी चुनाव प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और अनुशासन के साथ कराई जाएगी। कार्यकारी जिलाध्यक्ष श्री विवेकानंद गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे संगठन की एकता और गरिमा बनाए रखते हुए चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा पार्टी के सिद्धांतों और मूल्यों को सर्वोपरि रखें।

 

अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने यह संकल्प लिया कि निर्धारित तिथियों के अनुसार चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाएगा और पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत एवं गतिशील बनाया जाएगा। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। महानगर निर्वाची पदाधिकारी प्रदीप कुशवाहा एवं महानगर निर्वाची पर्यवेक्षक पंकज पटेल भी इस बैठक में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!