माननीय विधायक श्री उमेश सिंह कुशवाहा लगातार तीसरी बार जनता दल (यू) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए। उनके पुनः निर्वाचन पर भागलपुर जदयू परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

माननीय विधायक श्री उमेश सिंह कुशवाहा लगातार तीसरी बार जनता दल (यू) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए। उनके पुनः निर्वाचन पर भागलपुर जदयू परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।

भागलपुर कार्यकारी जिला अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनके नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता और समर्पण का प्रमाण है, बल्कि पार्टी के प्रति उनके दीर्घकालिक योगदान और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी स्वीकार्यता को भी दर्शाती है।
जिला प्रवक्ता शैलेंद्र तोमर ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी संगठन नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़ेगा तथा संगठनात्मक मजबूती और विस्तार का कार्य तेज़ी से होगा।
वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को और अधिक सशक्त, संगठित और प्रभावी बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ कार्य करेंगे।
जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सोनी कुमारी ने कहा कि जद(यू) आने वाले दिनों में संगठनात्मक मजबूती, जनसेवा और विकास के अपने संकल्प के साथ आगे बढ़ते हुए सफलता के नए परचम लहराएगी और प्रतिदिन उपलब्धियों के नए आयाम स्थापित करेगी।
वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं , जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर,प्रदेश उपाध्यक्ष अति पिछड़ा प्रकोष्ठ धनंजय मंडल, पप्पू मंडल , जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह , शेखर पांडे, अभय सिंह,मनोज मंडल अखिलेश सिंह ,अनुज सिंह, चन्द्रशेखर मिश्र, सीपू मंडल
प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षगण सोनी कुमारी ,गोलू मंगल ,संतोष पटेल ,संजीव चंद्रवंशी, महेश दास,राजीव सिन्हा, नंदन राय ,शालिनी शाह , अमन कुमार ,हीरा पांडे, , बिना सिंन्हा ,अंजू कुशवाहा ,कैलाश मंडल , राजेंद्र मंडल ,अशोक सिन्हा,सूर्यकांत पटेल ,प्रखंड अध्यक्षगण विजय मंडल शाहबाज आलम मुन्ना ,किशोर कुमार, रविशंकर सिन्हा, ललन कुशवाहा ,गुरुदेव मंडल ,बृजेश सिंह, सदानंद कुमार,विनय कुमार,मनीष कुमार ,महफूज आलम, रविंद्र कुमार, अनिल दास ,अवधेश सिंह, पवन सिंह कुशवाहा ,अशोक चौधरी ,अमीन मडल ,शंकर भानु,मोहसिन, गुड्डू राजा ,एहसान उल राजा, सनी पंडित, आयुष आनंद, सुब्रत कुमार के साथ-साथ काफी तादाद में नेताओं और कार्यकर्ताओं में हर्ष व्यक्त किये तथा शुभकामनाएं दीं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!