मोदी जी की दशकों की सेवा ने एक नए युग को जन्म दिया- ओमप्रकाश

मोदी जी की दशकों की सेवा ने एक नए युग को जन्म दिया- ओमप्रकाश

संवाददाता :अमित कुमार भागलपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च 2026 रविवार को एक और उपलब्धि अपने नाम कर ले वह 8931 दिन तक सरकार चलाने वाले भारत के पहले नेता बन गए हैं।सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के 8930 दिनों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए भारत में सर्वाधिक समय तक सरकार के प्रमुख रहने वाले व्यक्ति बन गए। भाजपा नेता ओम प्रकाश उपाध्याय ने इसे मील का पत्थर बताते हुए कहा- “मोदी जी की दशकों की सेवा में एक नए युग का जन्म दिया है।” चाहे गरीबों को अधिकार दिलाना हो, विकास के नए मुकाम हासिल करना हो या वैश्विक मंच पर देश का गौरव बढ़ाना हो। मोदी जी ने गरीबों,युवाओं,महिलाओं किसानों के साथ-साथ बुनियादी ढांचों का विस्तार,आत्मनिर्भर भारत,डिजिटल क्रांति आदि को सशक्त बनाया। मोदी युग ने भारत को पूरी तरह से बदल दिया है। 24 वर्षों से राष्ट्र और उसकी जनता की सेवा करना उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यही कारण है उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में तीन बार और भारत के प्रधानमंत्री के रूप में तीन बार जनता से अभूतपूर्व से प्राप्त स्नेह प्राप्त हुआ।भारत में सर्वाधिक समय तक सरकार के प्रमुख रहने पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति अपने समर्थकों के साथ हर्ष व्यक्त करते हुए।
अध्यक्षता – भाजपा नेता ओम प्रकाश उपाध्याय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!