रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।
भागलपुर रसोई गैस की किल्लत और लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने भागलपुर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया स्टेशन चौक के समीप आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत के प्रधानमंत्री एवं पेट्रोलियम मंत्री का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंजीनियर परवेज जमाल ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से आम जनता की रसोई पर भारी बोझ पड़ रहा है। खासकर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार महंगाई से सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में विफल रही है और रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तु भी आम लोगों की पहुंच से दूर होती जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कीमतों में कमी नहीं की गई और आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
