व भागलपुर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु नई सफाई एजेंसी के चयन पर महत्वपूर्ण बैठक; सफाई कार्यों के नए मानक तय।

 

व भागलपुर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु नई सफाई एजेंसी के चयन पर महत्वपूर्ण बैठक; सफाई कार्यों के नए मानक तय।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।

आज भागलपुर नगर निगम द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था को नई ऊंचाई देने और आधुनिक मानकों के अनुरूप ढालने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। स्मार्ट सिटी प्रा. लि. के सभागार में आयोजित इस बैठक में नगर आयुक्त महोदय, माननीया महापौर महोदया, एवं माननीय सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों ने भाग लिया।

सरकार के निर्देशों के आलोक में नई सफाई एजेंसी के चयन हेतु निविदा दस्तावेज (RFP) पर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में शहर की सफाई को लेकर निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और सुझावों को सम्मिलित किया गया:

वार्डों का क्लस्टर विभाजन: बेहतर प्रबंधन के लिए पूरे नगर निगम क्षेत्र को दो मुख्य क्लस्टरों में बांटा गया है। पहला क्लस्टर वार्ड संख्या 1 से 26 तक और दूसरा क्लस्टर वार्ड संख्या 27 से 51 तक होगा।

तीन पालियों में नाला उड़ाही: शहर के जलभराव की समस्या के स्थाई समाधान के लिए अब नाला उड़ाही का कार्य तीन पालियों (Three Shifts) में सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे सफाई निरंतर बनी रहे।

विशेष श्रमिक टोली: नाला उड़ाही के विशेष कार्य के लिए 5-5 श्रमिकों की समर्पित टोलियां तैनात की जाएंगी, जो केवल इसी कार्य पर केंद्रित रहेंगी।

व्यापक कूड़ा संग्रहण: सफाई एजेंसी की यह जिम्मेदारी होगी कि वह शहर के सभी छोटे-बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों (Establishments) से कूड़ा संग्रहण का कार्य शत-प्रतिशत सुनिश्चित करे।

माननीय महापौर महोदया ने बैठक में जोर देते हुए कहा, “हमारा लक्ष्य भागलपुर को कूड़ा मुक्त और जलजमाव मुक्त शहर बनाना है। दो क्लस्टरों में कार्य बांटने और तीन पालियों में सफाई सुनिश्चित करने से मॉनिटरिंग बेहतर होगी और शहरवासियों को प्रत्यक्ष लाभ दिखेगा।”

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निविदा प्रक्रिया में इन तकनीकी और व्यावहारिक सुझावों को प्राथमिकता से शामिल किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!