बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य ने धोरैया कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण, साफ सफाई का दिया निर्देश

डेस्क बिहार भागलपुर
25-11-2026-
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

 

बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य ने धोरैया कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण, साफ सफाई का दिया निर्देश

धोरैया (बांका) बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य डॉक्टर सुग्रीव दास ने बुधवार की शाम करीब 4 बजे धोरैया प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विद्यालय में अध्यनरत छात्राओं से पूछताछ की. मीनू के अनुसार मिलने वाले भोजन की जानकारी ली. छात्राओं ने बताया कि यहां शिक्षक की कमी है. जिस पर उन्होंने शिक्षक की कमी को पूरा कराने का आश्वासन दिया. इसके अलावा पूरे परिसर का भ्रमण करते हुए साफ सफाई का निर्देश दिया. चापानल के पास गंदगी देख उसे अभिलंब साफ-सफाई करने का निर्देश दिया .इसके अलावा आवासीय विद्यालय में मिले कंप्यूटर को इंस्टॉल कराने की बात कही. मौके पर प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमन प्रकाश, वरीय साधनसेवी एहतेजाशामुल हक, राजकुमार प्रसून, प्रभारी वार्डेन नूतन कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!