सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को देखने उमडे मल्हार क्षेत्रवासी -: नगर पंचायत मल्हार सोमनाथ मंदिर अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण करने पर पूरे देश भर में आयोजित हुई विविध कार्यक्रम सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष कार्यक्रम के तहत आज नगर पंचायत मल्हार में गुजरात में स्थित सोमनाथ मंदिर भोलेनाथ के रूद्राभिषेक तथा मंदिर जीणोद्धार कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को मंगल भवन मल्हार में प्रोजेक्टर के माध्यम से लाइव दिखाया गया जिला प्रशासन की इस कार्यक्रम में मल्हार क्षेत्र के जनता ने चढ़कर उमंग के साथ हिस्सा लिया सोमनाथ मंदिर आस्था के अटूट विश्वास भारत के गौरवशाली इतिहास भारतीय संस्कृति तथा हमारे स्वाभिमान की गाथा को याद दिलाती है इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेलतरा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक सुशांत शुक्ला अति विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत के अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी आज सुबह 9:00 बजे मल्हार के प्राचीन मंदिर पातालेश्वर महादेव के रुद्राभिषेक करके मां डिडिनेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्र वासियों के लिए सुख में जीवन की कामना किया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि आज ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक नगरी मल्हार स्थित आराध्या देव पातालेश्वर महादेव व मां डिडनेश्वरी मंदिर परिसर में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत की अटूट आस्था के 1000 वर्ष कार्यक्रम में शामिल होकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के गुजरात स्थित सोमनाथ_मंदिर से हुए लाइव प्रसारण को श्रद्धापूर्वक सुनकर मन को अद्भुत शांति मिली उन्होने कहा कि सोमनाथ_मंदिर भारत की सनातन संस्कृति, अडिग आस्था एवं राष्ट्र स्वाभिमान का अमर प्रतीक है। हजार वर्षों के संघर्ष, पुनर्निर्माण और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की यह गाथा प्रत्येक भारतीय को अपनी विरासत पर गर्व करने की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर बिलासपुर जिला पंचायत के माननीय अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी जी भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर ग्रामीण के माननीय महामंत्री श्री एस कुमार मल्हार जी जिला मंत्री राजकुमार साहू जी अजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चंद्रप्रकाश सूर्या जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जागेंद्र कश्यप खिलावन पटेल जनपद पंचायत मस्तुरी के अध्यक्ष सरस्वती सोनवानी जी नगर पंचायत के अध्यक्ष धनेश्वरी धनेश्वर कैवर्त बिलासपुर जिला के माननीय कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल जी अपर कलेक्टर श्री शिव बनर्जी जी अनुविभागीय अधिकारी श्री शिव कंवर जी अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती चांदनी ध्रुव जी नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी अनुभव सिंह जी मल्हार के पाषर्दगण आशुतोष वर्मा सपना यादव प्रमोद थवाईत मिलुराम मिथून यादव विमलकांत हरिओम राजेश यादव वरिष्ठ जन राजेश पाण्डेय शेषनारायण गुप्ता ओमप्रकाश पाण्डेय हरिशंकर पाण्डेय सहित सभी स्थानीय जनप्रतिनिधिगण नागरिकगण व शासन प्रशासन के समस्त अधिकारी व कर्मचारी मातृशक्ति उपस्थित रहे। संवाददाता -महेंद्र सिंह राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!