1करोड 40 लाख की घटिया सड़क निर्माण को लेकर फूटा गुस्सा जिला पंचायत सभापति श्रीमती राधा खिलावन पटेल जनपद सहकारिता सभापति सरिता नरेन्द्र नायक जनपद पंचायत सदस्य मेनका जगत सरपंच श्रीमती हिरादेवी खेमराज पटेल एवं ग्रामीणों द्वारा जिला, कलेक्टर को लेटर पैड में शिकायत किया गया है
मस्तुरी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत आगमगांव के आश्रित ग्राम आमाकोनी में 1करोड 40 लाख रुपए की सुकृति से लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा बनाई जा रही सड़क में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। ठेकेदार अतुल शुक्ला एवं तापस अग्रवाल है जोकि सरपंच पंच गण को धमकीं धौंस जमाकर गुणवत्ताहीन सड़क का निर्माण किया जा रहा की निम्न गुणवत्ता को लेकर क्षेत्र की जिला पंचायत सभापति राधा खिलावन पटेल,जनपद पंचायत सहकारिता सभापति श्रीमती सरिता नरेन्द्र नायक श्रीमती मेनका सुमित जगत सरपंच हीरादेवी खेमराज पटेल सहित स्थानीय ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है।
सडक की गुणवत्ताहीन को विडियो बनाकर देखा गया की हाथो से सड़क की उखडाई निकलने लगी है और 1 करोड़ 40 लाख की सड़क को लीपापोती कर सौपिस बना दिया गया है इस सड़क की मजबूती से नहीं बनाया गया है इसलिए बिलासपुर जिला कलेक्टर के नाम अपने अपने लेटर पैड में लिखकर ठेकेदार अतुल शुक्ला एवं तापस अग्रवाल के नाम से शिकायत पत्र सौंपा गया, जिसमें निर्माण कार्य में हो रही लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
शिकायत के मुख्य बिंदु:
जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने पत्र के माध्यम से चार प्रमुख समस्याओं की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है:
सड़क निर्माण के दौरान पानी की तराई बहुत कम की गई है, जिससे मजबूती पर सवाल उठ रहे हैं।
किसानों की खेत से भसुवा गिली मिट्टी का खेल: सड़क में गिट्टी की मात्रा काफी कम रखी गई है, जबकि लाल मुरूम की जगह गांव की साधारण मिट्टी का उपयोग किया गया है।
सरिया की चोरी: नाली पुल निर्माण में भी मानकों की अनदेखी किया गया आरोप है कि नाली पुल बनाने में बहुत ही कम मात्रा में सरिया डाला गया है।
जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
जिला पंचायत सभापति राधा खिलावन पटेल जनपद पंचायत सहकारिता सभापति सरिता नरेन्द्र नायक जनपद सदस्य श्रीमती मेनका सुमित जगत सरपंच हीरादेवी खेमराज पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इस पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शासन के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है और अधिकारियों की मिलीभगत से ठेकेदार अतुल शुक्ला एवं तापस अग्रवाल द्वारा गुणवत्ताहीन कार्य कर रहा है। यदि समय रहते इस पर सुधार नहीं किया गया, तो भविष्य में यह सड़क जल्द ही उखड़ जाएगी।
शिकायत पत्र के साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधिया जिला पंचायत सभापति राधा खिलावन पटेल, जनपद पंचायत सहकारिता सभापति सरिता नरेन्द्र नायक, जनपद पंचायत सदस्य मेनका सुमित जगत एवं गांव के प्रमुख व्यक्तियों— भाजपा लोहरसी मंडल जिला मंत्री एवं सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष हेमलाल जगत, हीरा सिंह जगत, रामसागर जगत, गोरेलाल जगत, और अन्य शामिल हैं— ने हस्ताक्षरित कर कलेक्टर से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग किया है
संवाददाता – महेंद्र सिंह राय
