किशनगंज, संवाददाता।
मोहम्मद मुजाहीर की रिपोर्ट
एक कार्यक्रम के दौरान टेढ़ागाछ के पूर्व प्रमुख इस्माइल आज़ाद ने बिहार सरकार के भूमि सुधार मंत्री Dilip Jaiswal को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने मंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास संबंधी मुद्दों से अवगत कराया।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र के विकास, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। मौके पर कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पूर्व प्रमुख इस्माइल आज़ाद ने मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग की अपेक्षा जताई। वहीं मंत्री ने भी जनता की समस्याओं के समाधान एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया।
