कटिहार-जदयू ग्रामीण- महानगर कार्यकारिणी का गठन: सूरज प्रकाश राय की अध्यक्षता में बैठक, 4 नवंबर को ‘नीतीश सेवा’ कार्यक्रम की तैयारी तेज

कटिहार-जदयू ग्रामीण- महानगर कार्यकारिणी का गठन: सूरज प्रकाश राय की अध्यक्षता में बैठक, 4 नवंबर को ‘नीतीश सेवा’ कार्यक्रम की तैयारी तेज

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार बिहार

कटिहार में जनता दल (यूनाइटेड) की संयुक्त बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश राय की अध्यक्षता में हुई। महानगर अध्यक्ष राणा विशाल ने बैठक का संचालन किया।
बैठक में आगामी 4 नवंबर को ठाकुर हॉल में आयोजित होने वाले ‘फिर से जनता संग–नीतीश सेवा’ कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
बैठक में संगठन विस्तार पर जोर देते हुए ग्रामीण और महानगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। ग्रामीण कार्यकारिणी में 91 सदस्यीय कमेटी बनाई गई। इसमें 11 उपाध्यक्ष, दो कोषाध्यक्ष, तीन महासचिव, दो प्रवक्ता और 45 सचिव शामिल हैं।
वहीं, महानगर कार्यकारिणी के लिए 51 सदस्यीय कमेटी गठित की गई। इसमें 11 उपाध्यक्ष, 15 महासचिव, 18 सचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक प्रवक्ता और चार सेक्टर अध्यक्ष बनाए गए।
बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर बधाई दी गई। कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। नेताओं ने आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने और संगठन की गतिविधियों को विस्तार देने पर भी चर्चा की।
बैठक में काशीर कुमार झा, अभिषेक मिश्रा, विभूति झा, अनिल मंडल, मोहित कश्यप, रमेश मंडल, विमल मंडल, कोमल भारती और विजय भारती समेत बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!