नेपाल चुनाव में बड़ा उलटफेर: बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी 95 सीटों पर आगे, ओली झापा-5 में पीछे

नई दिल्ली/काठमांडू: नेपाल में आम चुनाव की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिल रहा है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक 126 सीटों के परिणाम सामने आए हैं, जिनमें काठमांडू के मेयर और रैपर रहे Balen Shah की पार्टी National Independent Party Nepal ने एक सीट जीत ली है और 95 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

यह पार्टी 2022 में बनी थी और पहली बार आम चुनाव में इतनी बड़ी बढ़त ने नेपाल की पारंपरिक राजनीति को चौंका दिया है।

वहीं Gagan Thapa की पार्टी Nepali Congress ने अब तक एक सीट जीत ली है और 10 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा KP Sharma Oli की पार्टी Communist Party of Nepal (UML) 9 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

सबसे दिलचस्प मुकाबला झापा-5 सीट पर देखने को मिल रहा है। यहां पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली करीब 4 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर उन्हें बालेन शाह कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

गौरतलब है कि ओली ने झापा-5 सीट से 2017 और 2022 का चुनाव जीता था, लेकिन इस बार शुरुआती रुझान उनके लिए चुनौतीपूर्ण नजर आ रहे हैं।

नेपाल में जारी मतगणना के साथ राजनीतिक तस्वीर लगातार बदल रही है और अंतिम परिणाम आने तक कई सीटों पर समीकरण बदल सकते हैं। फिलहाल बालेन शाह की पार्टी की बढ़त ने देश की राजनीति में नए बदलाव के संकेत दे दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!