नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण होने पर शाहकुंड प्रखंड के कार्यकर्ता ने बताया मॉडल पर विकाश होगा।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार
आज भागलपुर जिला अंतर्गत शाहकुंड प्रखंड के शहीद जगदेव प्रसाद के प्रतिमा के सामने शहीद जगदेव चौक पर एनडीए के कार्यकर्ताओं द्वारा बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के उपरांत भूलनी पंचायत के पूर्व मुखिया निवाश सिंह, पूर्व मुखिया उचित लाल सिंह , नवीन कुमार सिंह, डॉक्टर सिद्धार्थ , अमरेंद्र कुमार, भाजपा नेता मनोज झा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष विनय सिंह, पूर्व प्रमुख अनिरुद्ध प्रसाद सिंह, ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर इस क्षेत्र का मुख्य रूप से विकाश होगा ।जिसमें चांदन नदी पर टहसूर घाट में पुल , नारायणपुर में डिग्री कॉलेज , एवं शाहकुंड पूर्वी क्षेत्र में प्रखंड का निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके साथ पूरे बिहार का विकाश मोदी एवं नीतीश मॉडल पर कराया जाएगा।
