ग्राम पंचायत सोन में श्रद्धा के साथ शुरू हुई शिव महापुराण कथा, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

ग्राम पंचायत सोन में श्रद्धा के साथ शुरू हुई शिव महापुराण कथा, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

ग्राम पंचायत सोन में धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला। यहां गांव के सहयोग से *शिव महापुराण कथा* का भव्य आयोजन किया गया।

कथा का शुभारंभ *सरपंच श्रीमती तारा देवी मोती साहू* की गरिमामई उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और बच्चे कथा सुनने पहुंचे। पूरे गांव में भक्ति और भजन की गूंज रही।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में *जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी जी* एवं जिला पंचायत सदस्य खिलावन पटेल*जनपद पंचायत सभापति प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार नायक जी* शामिल हुए। अतिथियों नेआरती दीप प्रज्ज्वलित कर कथा का उद्घाटन किया और शिव महापुराण के महत्व पर प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने कहा कि शिव महापुराण कथा से समाज में प्रेम, भाईचारा और नैतिक मूल्यों का संचार होता है। शिव भक्ति से मनुष्य को शांति और सद्बुद्धि प्राप्त होती है।

कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के भजनों पर भक्ति भाव से झूमते हुए प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामवासियों ने आयोजन समिति और पंचायत के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पंचायत के सभी सदस्य, युवा साथियों और ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा।

संवाददाता – महेंद्र सिंह राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!