किसानों की आय बढ़ाने के लिए बकरी पालन पर सब्सिडी प्रदान करने की योजना चलाई जा रही है

किसानों की आय बढ़ाने के लिए बकरी पालन पर सब्सिडी प्रदान करने की योजना चलाई जा रही है

रिपोर्ट – अमरजीत कुमार तिवारी ,भागलपुर/बिहार।

 

ऐंकर — भागलपुर
अवर प्रमंडल पशुपालन कार्यालय के एपीओ डॉक्टर संतोष कुमार ने बताया कि बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए बकरी पालन पर 60% से 80% तक की सब्सिडी प्रदान करने की योजना चलाई है। इसके तहत 3 बकरियों की छोटी यूनिट से लेकर बड़े बकरी फार्म (100 बकरियों तक) खोलने पर अनुदान दिया जाता है। बकरी वितरण योजना (3 बकरियों के लिए)इस योजना के तहत गरीब परिवारों को उन्नत नस्ल की 3 प्रजनन योग्य बकरियां दी जाती हैं। सामान्य जाति के लिए और अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) के लिए अनुदान दिया जाता है।लाभार्थी को आवेदक बिहार का स्थायी निवासी हो और परिवार की वार्षिक आय ₹1,25,000 से अधिक न हो। महिला लाभार्थियों को विशेष प्राथमिकता दी जाती है। व्यावसायिक बकरी फार्म योजना (20 से 500 बकरियों के लिए)चलाई जा रही है,

आवेदन प्रक्रिया: आप बिहार पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या राज्य के सरकारी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करb सकते हैं।जिसकी जानकारी समय समय पर विभाग के द्वारा प्रचार प्रसार के जरिए दी जाती है,

बाइट — डॉ संतोष कुमार एपीओ भागलपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!