विश्व पर्यावरण दिवस पर युवा एकता सामाजिक संगठन ने किया वृक्षारोपण – पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर युवा एकता सामाजिक संगठन ने किया वृक्षारोपण – पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर (5 जून शुक्रवार प्रातः 6:20 बजे) युवा एकता सामाजिक संगठन के अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में पर्यावरण का संदेश देने एवं मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में स्वच्छ पर्यावरण और हरित भविष्य के लिए सैंडिस कंपाउंड ग्राउंड मैदान में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया तथा जल अर्पित किया। मौके पर संगठन के अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि – पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण अभियान से जुड़कर अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण,स्वच्छ वातावरण और हरित भविष्य के लिए चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भविष्य में ऐसे जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संगठन महामंत्री विवेक यादव,अरुण पाठक,हरे राम तिवारी,अभिषेक गुप्ता,रौनक,निपेश आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!