लीलागर नदी डैम में गिरी महिला, मोटर बोट से SDRF कर रही लापता महिला की तलाश

लीलागर नदी डैम में बही अज्ञात महिला, SDRF बिलासपुर की टीम खोज में जुटी
बिलासपुर ​पचपेड़ी/ स्थित लीलागर नदी डैम के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ 45 वर्षीय एक महिला के नदी में गिरकर बह जाने की खबर है।
​सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महिला अचानक असंतुलित होकर लीलागर नदी डैम के तेज बहाव में गिर गई, जिससे उसके पानी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पचपेड़ी थाना पुलिस को दी।
​घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया और SDRF (राज्य आपदा मोचन बल) की टीम को मौके पर रवाना किया। SDRF के जवान पटवारी सचिन एवं पचपेड़ी थाना के स्टाफओमप्रकाश ख़ुटे मौके पर मौजूद मोटर बोट की मदद से नदी के उफान और गहरे पानी के बीच लापता महिला की गहन तलाश (रेस्क्यू ऑपरेशन) कर रहे हैं। फिलहाल तलाश जारी है और पुलिस व स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर डटी हुई है।

संवाददाता -महेंद्र सिंह राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!