22 साल से फरार रेप केस का आरोपी: महाराष्ट्र पुलिस ने शाहपुर गांव में की छापेमारी
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर गांव में महाराष्ट्र पुलिस ने एक पुराने रेप केस के फरार आरोपी की तलाश में सघन छापेमारी अभियान चलाया यह कार्रवाई नागपुर (महाराष्ट्र) के सावनेर थाना कांड संख्या 333/2002 के आरोपी निलेश कुमार की गिरफ्तारी को लेकर की गई महाराष्ट्र पुलिस के दरोगा शरद प्रसाद चौधरी ने बताया कि निलेश कुमार वर्ष 2002 में दर्ज रेप केस का मुख्य अभियुक्त है, जो बीते 22 वर्षों से फरार चल रहा है उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।पुलिस टीम ने शाहपुर गांव पहुंचकर आरोपी के संभावित ठिकानों पर छानबीन की और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की। इस दौरान गांव के जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग मांगा गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि आरोपी को जल्द से जल्द न्यायालय में प्रस्तुत होना चाहिए, अन्यथा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई और तेज की जाएगी।महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है, जिसमें उसे माननीय न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही आसपास के लोगों को भी सतर्क रहने और आरोपी के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की गई है।स्थानीय स्तर पर इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी तक यह अभियान जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर अन्य राज्यों में भी दबिश दी जाएगी।
