न्यायालय के आदेश पर सुल्तानगंज थाना द्वारा चिपकाया गया इश्तिहार अभियुक्तों को 24 घंटे में आत्मसमर्पण करने का निर्देश

न्यायालय के आदेश पर सुल्तानगंज थाना द्वारा चिपकाया गया इश्तिहार अभियुक्तों को 24 घंटे में आत्मसमर्पण करने का निर्देश

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार

वरीय पुलिस अधीक्षक का कार्यालय, भागलपुर। सुलतानगंज थाना कांड संख्या-255/26 दिनांक-28.04.2026 धारा-331 (7)/118(2)/109/103 (1)/61(2) BNS एवं 27 आर्म्स एक्ट के नामजद एवं फरार चल रहे अभियुक्त 01. मनीष यादव 02. अंकित यादव दोनों पिता-स्व० रामधनी यादव 03. नीलम देवी पति स्व० रामधनी यादव सभी सा०-श्यामबाग थाना-सुलतानगंज जिला-भागलपुर के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा इश्तिहार निर्गत किया गया है। उक्त कांड में अभियुक्तों के लगातार फरार रहने तथा न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग नहीं करने एवं माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होने के कारण उनके विरुद्ध न्यायालय के प्रावधानों के तहत इश्तिहार जारी किया गया। न्यायालय के आदेश के आलोक में आज दिनांक 05.06.2026 को सुलतानगंज थाना पुलिस द्वारा अभियुक्तों के आवास पर पहुँचकर विधिवत रूप से इश्तिहार की तामिला की गई तथा इसकी उ‌द्घोषणा भी नियमानुसार की गई। इश्तिहार के माध्यम से संबंधित अभियुक्तों को निर्देशित किया गया है कि वे दिनांक 06.06.2026 तक माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थित होकर आत्मसमर्पण करें। निर्धारित तिथि तक आत्मसमर्पण नहीं करने की स्थिति में उनके विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा विधिसम्मत अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। भागलपुर पुलिस फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं न्यायिक आदेशों के अनुपालन हेतु सतत कार्रवाई कर रही है तथा कानून के शासन को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। जविस करने प्रतिबद्ध संकल्प हमारा भागलपुर पुलिस आपकी सेवा एवं सुरक्षा में सदैव तत्पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!