ठाकुरगंज में शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल के तहत पहली बार Maulana Azad National Urdu University (मानू) की परीक्षाओं का आयोजन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। यह परीक्षा 4 अप्रैल से शुरू होकर 13 अप्रैल तक चलेगी और इसका आयोजन Mohammad Husain Azad National Degree College में किया जा रहा है।
इस परीक्षा केंद्र के सफल संचालन में कोऑर्डिनेटर Professor Naseem Akhtar की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जबकि ऑब्जर्वर के रूप में Dr. Mohammad Raghib Babar अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। इसके साथ ही राघिब सर भी परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
यह पहला अवसर है जब ठाकुरगंज में इस स्तर का परीक्षा केंद्र स्थापित किया गया है। इससे स्थानीय छात्रों, विशेषकर उर्दू माध्यम के विद्यार्थियों को काफी सुविधा मिली है, जिन्हें अब दूर-दराज के शहरों में परीक्षा देने नहीं जाना पड़ेगा।
कॉलेज प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे मानू में प्रवेश लेकर यहीं से बीए और एमए तक की पढ़ाई पूरी करें, ताकि उच्च शिक्षा को बढ़ावा मिल सके और क्षेत्र में शैक्षणिक वातावरण मजबूत हो।
इस अवसर पर जिला परिषद उम्मीदवार नजमुल हसनैन उर्फ ज़की भी कॉलेज पहुंचे और सभी संबंधित लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी की मेहनत और प्रयासों का ही परिणाम है कि आज ठाकुरगंज में यह परीक्षा केंद्र स्थापित हो पाया है, जो आने वाले समय में छात्रों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगा।
