भागलपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो थाना क्षेत्रों से ब्राउन शुगर के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

 

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

भागलपुर में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई पहली कार्रवाई कहलगांव थाना क्षेत्र में की गई जहां गुप्त सूचना के आधार पर शिव पार्वती नगर स्थित एक घर में छापेमारी की गई। मौके पर चार आरोपी अवैध मादक पदार्थ की पैकिंग करते पकड़े गए। पुलिस को इनके पास से 58.028 ग्राम ब्राउन शुगर, 270 पीस नशीली टैबलेट, मोबाइल फोन, नकद राशि, सिल्वर पेपर, वेट मशीन सहित अन्य सामान बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्ना कुमार, गोविंद कुमार, सोनू कुमार और राजा कुमार शामिल हैं।वहीं दूसरी कार्रवाई बबरगंज थाना क्षेत्र में की गई जहां अलीगंज महेशपुर हरिजन टोला में छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 313.25 ग्राम ब्राउन शुगर, तीन मोबाइल फोन, 13,300 रुपये नकद और वेट मशीन बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक कुमार के रूप में हुई है।दोनों ही मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा

बाइट — प्रमोद कुमार यादव सीनियर एसपी भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!