भागलपुर में पेंशनरों के भुगतान को लेकर नगर आयुक्त के खिलाफ नगर निगम मैं किया धरना प्रदर्शन
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित भुगतान को लेकर बार-बार आश्वासन के बाद भी उन लोगों को भुगतान नहीं किया जा रहा था जिससे गुस्सा आए पेंशनर आज नगर आयुक्त के खिलाफ नगर निगम परिसर में धरना पर बैठ गए और जमकर नगर आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते दिखे उन लोगों का कहना था कि हम लोगों को सिर्फ आश्वासन दिया जाता है लेकिन धरातल पर कुछ भी नहीं हो पा रहा हम लोग अपने हक की लड़ाई पहले से लड़ रहे हैं लेकिन अभी तक हम लोगों को कोई ठोस आयाम नहीं मिल पाया है, उन लोगों ने बताया कि हम लोग दिनांक 06 अप्रैल 2026 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सेवा निवृत्त कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त से शिष्टाचार मुलाकात की इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व शैलेन्द्र पाठक ने किया मुलाकात के दौरान पेंशनरों के लंबित वेतन एवं भुगतान से संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल में पाठक के साथ राजेन्द्र ओझा (सचिव), शंकराचार्य उपाध्याय, जवाहर तांती सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।संघ के सचिव राजेन्द्र ओझा ने नगर आयुक्त को पूर्व में हुई वार्ता के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी उन्होंने बताया कि पेंशनरों को समय पर भुगतान नहीं मिलने से उन्हें कई तरह की आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसे जल्द से जल्द दूर किया जाना आवश्यक है।इस पर नगर आयुक्त ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए आश्वासन दिया कि नगर विकास विभाग, पटना से सत्यापित कागजात उपलब्ध कराने के लिए स्थापना शाखा को निर्देश दिए गए हैं उन्होंने कहा कि आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी होते ही कर्मचारियों के भुगतान में तेजी लाई जाएगी, लेकिन आज तक पेंशनरों को भुगतान नहीं मिलने के चलते आज उन लोगों को आंदोलन पर उतरना पड़ा अब देखने वाली बात यह होगी कि कब इनफेक्शनों को उनके हक की लड़ाई की जीत होती है.
