अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर उप श्रमायुक्त कार्यालय, भागलपुर के प्रांगण में एक शिविर का आयोजन किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर उप श्रमायुक्त कार्यालय, भागलपुर के प्रांगण में एक शिविर का आयोजन किया गया।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।

भागलपुर उप श्रमायुक्त कार्यालय में कार्यक्रम की अध्यक्षता उप श्रमायुक्त, भागलपुर द्वारा की गई।

इस शिविर में श्री सुधांशु कुमार (उप श्रमायुक्त, भागलपुर), श्री निखिल कुमार रंजन (सहायक श्रमायुक्त, भागलपुर), सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, भागलपुर जिला एवं भारतीय मजदूर संघ से श्री राजेश कुमार लाल, श्री चित्रंजन पांडे तथा एक्टू से श्री मुकेश मुक्त उपस्थित थे। कार्यक्रम में 100 से अधिक मजदूरों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम के दौरान उप श्रमायुक्त द्वारा मजदूरों को उनके अधिकार एवं कर्तव्यों की जानकारी दी गई। साथ ही मजदूरों को विशेष रूप से अपने बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

📊 न्यूनतम मजदूरी (01-04-2026 से लागू):
• अकुशल: ₹436 प्रतिदिन
• अर्धकुशल: ₹452 प्रतिदिन
• कुशल: ₹551 प्रतिदिन
• अति कुशल: ₹672 प्रतिदिन

📌 मुख्य योजनाएं:
• विवाह सहायता: ₹50,000
• मातृत्व लाभ: 90 दिनों की मजदूरी
• पितृत्व लाभ: ₹6,000
• नकद पुरस्कार: ₹25,000 तक
• भवन मरम्मत: ₹20,000
• मृत्यु लाभ: ₹2,00,000
• दुर्घटना मृत्यु: ₹4,00,000

इसके अलावा अन्य 16 योजनाओं की भी जानकारी दी गई।

📚 बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना-2011 के अंतर्गत मृत्यु लाभ, निःशक्तता, छात्रवृत्ति, चोट एवं असाध्य रोगों के लिए सहायता की जानकारी दी गई।

🌍 प्रवासी मजदूर सहायता:
• मृत्यु पर: ₹2,00,000
• निःशक्तता पर: ₹1,00,000 / ₹50,000

भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष श्री राजेश कुमार लाल ने मजदूर एकता पर बल दिया।
एक्टू के प्रतिनिधि श्री मुकेश मुक्त ने 01 मई 1886 (शिकागो) की घटना का उल्लेख करते हुए 8 घंटे कार्य के अधिकार की जानकारी दी।

अंत में सभी ने मजदूरों के हित में जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

उप श्रमायुक्त
भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!