अधिकारियों की घोर लापरवाही: मस्तूरी ब्लॉक में बड़े हादसे को न्योता दे रहा पानी में डूबा और झुका हुआ बिजली का खंभा

अधिकारियों की घोर लापरवाही: मस्तूरी ब्लॉक में बड़े हादसे को न्योता दे रहा पानी में डूबा और झुका हुआ बिजली का खंभा

​पचपेड़ी/मस्तूरी: क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विद्युत विभाग के पचपेड़ी सब स्टेशन में पदस्थ जूनियर इंजीनियर (J.E.) गंगासागर ध्रुव की कार्यशैली पर लगातार गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जन कल्याणकारी कार्यों और विद्युत लाइनों के समय पर मरम्मत को लेकर विभाग की उदासीनता अब क्षेत्र के ग्रामीणों और बेजुबान जानवरों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। अधिकारियों की इस अनदेखी से ऐसा प्रतीत होता है कि वे किसी बड़ी मानवीय त्रासदी या अनहोनी का इंतजार कर रहे हैं।
​पानी से भरे खेतों में झुका खंभा, मंडरा रहा मौत का साया
ताजा मामला क्षेत्र के जोन्धरा और सोनसरी ग्राम पंचायत के समीप का है, जहां खेतों में पानी भरा हुआ है और बिजली का एक पोल (खंभा) बुरी तरह से नीचे की ओर झुक चुका है। यह खंभा कभी भी गिर सकता है या पानी में करंट फैलने से किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, इस मार्ग और आसपास के खेतों में पूर्व में भी करंट की चपेट में आने से कई बेजुबान जानवरों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। इसके बावजूद, विभागीय अधिकारी मूकबधिर बने बैठे हैं।
​लापरवाह कार्यशैली से ग्रामीणों में भारी आक्रोश
ग्रामीणों का आरोप है कि पचपेड़ी सब स्टेशन के जे.ई. गंगासागर ध्रुव को इस समस्या और झुके हुए पोल के संबंध में अनेकों बार अवगत कराया जा चुका है। लेकिन शिकायतों को गंभीरता से लेने के बजाय वे इस दिशा में पूरी तरह निष्क्रिय बने हुए हैं। पानी के बीचों-बीच इस तरह का जर्जर और झुका हुआ खंभा यह बयां करने के लिए काफी है कि यहां मौत कभी भी और किसी को भी अपनी चपेट में ले सकती है।
संवाददाता -महेंद्र सिंह राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!