40 घंटे से अंधेरे में भागलपुर, बिजली बहाली की मॉनिटरिंग को हेलीकॉप्टर से पहुंचे बिजली विभाग के MD राहुल कुमार

40 घंटे से अंधेरे में भागलपुर, बिजली बहाली की मॉनिटरिंग को हेलीकॉप्टर से पहुंचे बिजली विभाग के MD राहुल कुमार

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/ बिहार

भागलपुर सहित बिहार के कई जिलों में लगातार आए आंधी, बारिश और चक्रवाती तूफान ने बिजली व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। भागलपुर शहर और आसपास के इलाकों में पिछले करीब 40 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसी बीच बिजली व्यवस्था को जल्द बहाल कराने और हालात का जायजा लेने के लिए नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड यानी NBPDCL और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड यानी SBPDCL के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार भागलपुर पहुंचे
हेलीकॉप्टर से भागलपुर पहुंचे प्रबंध निदेशक राहुल कुमार का स्वागत भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी सहित बिजली विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने किया इसके बाद उन्होंने मुख्य अभियंता विद्युत, अधीक्षण अभियंता और तीनों कार्यपालक अभियंताओं के साथ बैठक कर भागलपुर, कहलगांव और नवगछिया डिवीजन में बिजली आपूर्ति की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल कुमार ने कहा कि बीती रात आए चक्रवात और फिर 26 मई की रात हुई तेज बारिश और आंधी के कारण कई जगहों पर बिजली के पोल, तार और अन्य उपकरण क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्होंने कहा कि बिजली एक इमरजेंसी सेवा है, इसलिए विभाग की टीमें दिन-रात लगातार काम कर रही हैं रात में भी बिजली कर्मियों ने फील्ड में रहकर बहाली का कार्य किया और अभी भी कर्मचारी युद्धस्तर पर काम में जुटे हुए हैं वहीं जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने भी बिजली विभाग से जल्द से जल्द आपूर्ति सामान्य करने का अनुरोध किया बैठक के दौरान प्रबंध निदेशक राहुल कुमार ने निर्देश दिया कि जिन इलाकों में अब तक बिजली बहाल नहीं हो सकी है, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्य करते हुए जल्द आपूर्ति शुरू कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके

बाइट — राहुल कुमार एचडी बिजली विभाग

बाइट — डॉ नवल किशोर चौधरी जिला अधिकारी भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!