विक्रमशिला सेतु पर तेजी से चल रहा मरम्मत कार्य, 7 जून से पहले शुरू होगा आवागमन
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर आवागमन बहाल करने को लेकर युद्धस्तर पर काम जारी है जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने आज सेतु पर चल रहे बेली ब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने BRO और संबंधित अधिकारियों से कार्यों की जानकारी ली और तेजी से काम पूरा करने का निर्देश दिया
जिलाधिकारी ने बताया कि क्षतिग्रस्त स्लैब की जगह नया हिस्सा सफलतापूर्वक लगाया जा चुका है वहीं तकनीकी ऑडिट में चिन्हित अन्य हिस्सों पर भी लॉन्चिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब अंतिम लॉन्चिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है उन्होंने कहा कि अतिरिक्त सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चौथे बेली ब्रिज का निर्माण भी कराया जा रहा है पुल पर सुरक्षित यातायात संचालन के लिए पहुंच पथ निर्माण, लाइनिंग-मार्किंग और तकनीकी जांच जैसे कार्य भी जारी हैं डीएम ने कहा कि BRO, पुल निर्माण निगम और तकनीकी टीम लगातार दिन-रात काम कर रही है प्रशासन का लक्ष्य 7 जून 2026 से पहले हर हाल में पुल पर आवागमन शुरू करना है साथ ही सुरक्षा मानकों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा
बाइट — डॉ नवल किशोर चौधरी जिला अधिकारी भागलपुर
