वरिय पुलिस अधीक्षक की करवाई हेतु चलाए गए महा अभियान में 8.12 ग्राम मादक पदार्थ की बरामदगी पीरपैंती थानान्तर्गत की गई।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।
भागलपुर जिला अंतर्गत कहलगांव एसडीपीओ 2 गरिमा कुमारी ने प्रेस वार्ता के द्वारा बताया भागलपुर जिला अंतर्गत वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार भागलपुर जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने एवं मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर प्रभावी रोक लगाने हेतु स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर नामक विशेष महाअभियान प्रारंभ किया गया है जिसमें अवैध शराब ,मादक पदार्थों की विशेष बरामदगी हेतु अभियान होच पाॅच पर बरामदगी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है इसी क्रम में गुप्त सूचना द्वारा पीरपैंती थानान्तर्गत दिनांक 28/06/026 पीरपैंती थानान्तर्गत गुप्त सूचना के मिलते ही पीरपैंती बाजार पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खरीद बिक्री की जा रही है, उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक करवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक के भागलपुर के निर्देश में ,पुलिस अधीक्षक नगर भागलपुर के निगरानी में तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कहलगांव 2 भागलपुर एवं पीरपैंती थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।गठित टीम के द्वारा छापेमारी की गई जिसमें एक व्यक्ति मोहम्मद रहमतु/ पिता- मोहम्मद सत्तार, साकिन- पीरपैंती बाजार, थाना पीरपैंती, जिला-भागलपुर से 8.12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ अपराधी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।उक्त गिरफ्तार अपराध कर्मी से पूछ ताछ कर सुसंगत धाराओं में विधिवत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर करवाई की जा रही है।जो अभियुक्त हैं इनपर पूर्व से दो केश दर्ज हैं 204/25पीरपैंती थाना,476/25 पीरपैंती थाना अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
