साइक्लोन तूफान से मची तबाही का मंजर घर के साथ पेड़ पौधे को उखाड़ ले गई।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।
भागलपुर जिला अंतर्गत जगदीशपुर प्रखंड के शाहजांगी पंचायत मोहल्ला अजीजनगर के रेलवे किनारे मोहम्मद शमशेर का बीती रात सोमवार एवं मंगलवार दो दिन आई साइक्लोन तूफान से मिट्टी का घर एवं अनेक पेड , पौधे गिर गए।पीड़ित मोहम्मद शमशेर ने बताया कि जितनी भी जमीन से जुड़ी दस्तावेज थी वो सब दराज पर रखे थे तेज तूफ़ान और बारिश के कारण दीवाल गिर जाने से सभी दस्तावेज गल गए और खाने पीने का सामान भी रखा खराब हो गया क्योंकि जो छत छप्पर का था वो तेज हवा के कारण उड़ गया यानि कुल मिलाकर लगभग लाखों का नुकसान हुआ जो अब मेरे जैसे वृद्ध को समर्थ नहीं है घर खड़ा कर पाना ना ही उम्र रहा कमाने जैसे बस की बातों का। परिवार में पत्नी और छोटे छोटे बच्चों को कैसे पालेंगे ।त्योहार भी मैंने नहीं मनाया क्योंकि अल्लाह को मंजूर नहीं था। मुझ जैसे लोगों का मदद करने वाला एक ऊपर वाला ही है नाकि यहां के कोई मुखिया, सरपंच, वार्ड प्रतिनिधि ।बीबी आईसा ने बताया कि बहुत मुश्किल से अपने बच्चों के साथ जिंदगी गुजर वसर कर रहे थे पर इस तूफान ने कहर मचा दिया।अब खुद कमा कर ही घर खड़ा करना होगा ऐसा सोचने को मजबूर है और मेरे जैसे कई आवाम होंगे जिनका आशियाना बिखर गया इस बात को कहते हुए फफक फफक कर रोने लगे क्योंकि सरकार की ओर से कोई मदद मिलने वाला नहीं है अगर मिलता भी तो यहां के जन प्रतिनिधि मेरी आवाज़ वहां तक पहुंचने ही नहीं देंगे।क्योंकि आज पांच रोज हो गए हैं ,कुल मिलाकर कहा जाए ऐसे परिवार को कब तक सरकारी मदद मिलती है ये आगे जानेंगे।
