भागलपुर 31 मई 2026 बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति और गांधी शांति प्रतिष्ठान भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में बिजली की लचर व्यवस्था और आम जनता को हो रहे घोर परेशानी पर विचार करने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया ।

भागलपुर 31 मई 2026
बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति और गांधी शांति प्रतिष्ठान भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में बिजली की लचर व्यवस्था और आम जनता को हो रहे घोर परेशानी पर विचार करने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया ।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।

बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति के संयोजक प्रकाश चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने विद्युत व्यवस्था की लचर व्यवस्था पर गहरा क्षोभ व्यक्त करते हुए कहा कि ऊर्जा मंत्री का गृह जिला रहते हुए भी भागलपुर में विगत चार दिनों से आए तूफान और आंधी के चलते जो विद्युत बाधित हुआ है, अभी तक बहाल नहीं हो सका है। दाऊद बाट और टी एन बी कॉलेज के इलाके में आज भी विद्युत वितरण व्यवस्था ठीक नहीं हो सका है।
विद्युत विभाग विगत 20 वर्षों से मेंटेनेंस के नाम पर यहां की जनता को गुमराह करता रहा है। यहां तक की कॉल सेंटर भी सही से काम नहीं करता है। पदाधिकारी तो कुछ सुनते ही नहीं हैं । विभाग सरकार की ओर से मिले करोड़ों के सहयोग का बंदर बांट करते हुए आज तक तार पोल भी ठीक नहीं कर सकी है। विद्युत विभाग सरकार जनता और जनप्रतिनिधि सबको धोखा दे रही है। लोगों में आक्रोश बढता जा रहा है। इसलिए विद्युत विभाग से समिति मांग करता है कि अभिलंब बिजली व्यवस्था सुदृढ़ किया जाए। 3 दिन के अंदर अगर बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से व्यवस्थित नहीं हुआ तो बाध्य होकर आंदोलन करना पड़ेगा।
बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति के कार्यकारी संयोजक डॉक्टर फारुख अली ने कहा कि जनता त्रस्त है और विभाग तथा पदाधिकारी मस्त है। बिजली चालू करो नहीं तो शहर खाली करो।
संयोजक प्रकाश चंद्र गुप्ता ने कहां की विद्युत विभाग की निष्क्रियता आपदा के समय की व्यवस्था को देखकर ही लगाया जा सकता है। बरसों से तार पोल बदलने कीमांग की जाती रही है लेकिन स्थिति जस की तस है। हम विभाग से मांग करते हैं कि तीन दिन के अंदर पूर्ण रूप से बिजली व्यवस्था बहाल नहीं किया गया तो विभाग के कार्यालय में तालाबंदी करने का काम किया जाएगा ऐसे पदाधिकारी जो फोन रिसीव नहीं करते हैं वैसे लोगों को भागलपुर में रहने का कोई हक नहीं है हम उसके विरुद्ध आंदोलन चलाएंगे । नव कुष्ठ आश्रम के पास का पोल गिर गया है जो आज तक ठीक नहीं किया जा सका है यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।
सभा के अंत में प्रसिद्ध शायर और कई बशीर भद्र जी के याद में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
बैठक में उपस्थित प्रमुख लोगों में अरविंद कुमार रामा,अनीता शर्मा ,मो तकी अहमद जावेद शर्मा,महबूब आलम, वीणा सिंहा,इंजीनियर अमन कुमार सिंहा , जीनी हमीदी, मोहम्मद मिंटू कलाकार, मोहम्मद काबुल, रेनू सिंह ,मृदुल सिंह, डॉ उमेश प्रसाद नीरज ,संजय कुमार, राजकुमार, डॉ हबीव मुर्शिद खान सैयद जिया उल हक , मोहम्मद शाहबाज,प्रकाश चंद्र गुप्ता ,डॉक्टर फारूक अली, वकील प्रसाद सिंह,सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।
निवेदक
संजय कुमार
सह सचिव
गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र भागलपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!