छत्तरगाछ में तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन कलश यात्रा से प्रारम्भ, भक्तिमय हुआ माहौल

छत्तरगाछ में तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन कलश यात्रा से प्रारम्भ, भक्तिमय हुआ माहौल

राज कुमार पोठिया किशनगंज

किशनगंज/पोठिया: प्रखंड के छत्तरगाछ स्थित बालाजी मंदिर परिसर में सोमवार से श्री श्री 108 अखंड हरिनाम संकीर्तन अनुष्ठान का भव्य शुभारंभ हुआ। अखंड हरिनाम संकीर्तन सेवा समिति छत्तरगाछ के बैनर तले आयोजित अष्टयाम को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। कार्यक्रम की शुरुआत विशाल कलश यात्रा के साथ की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

करीब 11 बजे बालाजी मंदिर परिसर से 351 महिलाएं और कन्याएं सिर पर कलश लेकर निकलीं। तपती धूप और भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। महिलाएं भक्ति गीत और जयकारे लगाते हुए सतमेरी डोंक नदी घाट पहुंचीं। जहां पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सभी कलशों में पवित्र जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु छत्तरगाछ बाजार का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचे, जहां विधि विधान के साथ कलश की स्थापना की गई।
कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र जय श्री राम और हरे कृष्णा के जयघोष से गूंज उठा। जगह जगह श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था की गई थी। भीषण गर्मी को देखते हुए तपती धूप में चल रहे श्रद्धालुओं को शरबत, पानी भी पिलाया गया।

समिति के अध्यक्ष सूरज लाल राय, सचिव राज कुमार राय, बालिस्टर कर्मकार, कोषाध्यक्ष नन्दलाल राय और संतोष कर्मकार ने बताया कि अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना को लेकर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के सहयोग से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर समिति द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है।

आयोजन समिति के अनुसार तीन दिन अर्थात 72 घंटे तक लगातार हरिनाम संकीर्तन चलेगा। इसमें विभिन्न स्थानों से पहुंची कीर्तन मंडलियां भजन कीर्तन प्रस्तुत करेंगी। और राश लीला भी प्रस्तुत की जायगी। जिसे लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सक्रिय सदस्य अरुण अग्रवाल, कन्हैया लाल चौधरी, संजीव राय, चन्दकिशोर ठाकुर, मानिक राय, फलिन्दर राय, वृजमोहन अग्रवाल, सपना राय, किशन राय, प्रकाश राय, विकास राय सहित अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभाई हैं।
वहीं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए छत्तरगाछ पुलिस कैंप के एसआई मनोज रविदास पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। शांतिपूर्ण माहौल में चल रहे इस धार्मिक आयोजन में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!