टेढ़ागाछ: अमीरपुर वार्ड-8 में सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा रिपोर्टर मुजाहीर किशनगंज
किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत धबैली पंचायत के अमीरपुर वार्ड नंबर 8 में सड़क की स्थिति बेहद जर्जर बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि आज़ादी के कई दशक बीत जाने के बाद भी इस वार्ड में पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो सका है, जिससे लोगों को रोज़ाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
बारिश के दिनों में सड़क पर कीचड़ और जलजमाव के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य तथा जनप्रतिनिधियों ने इस सड़क का जायजा लेने की भी ज़रूरत नहीं समझी। इससे लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और विधायक से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है, ताकि वर्षों से चली आ रही इस समस्या का स्थायी समाधान हो स
