पीएचडी के नाम पर छल, प्रधानमंत्री को वकालतन नोटिस
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
एक छात्र जिसका नाम शशांक रंजन है वर्ष 2021 में सत्र 2020-23 पीएचडी में गुरुग्राम के स्टारेक्स यूनिवर्सिटी में नामांकन लिया जहाँ उन्हें पीएचडी के नाम पर छला गया और विरोध करने पर नामांकन रद्द करवाने पर विवश किया गया। छात्र ने प्रधानमंत्री कार्यालय में गुहार लगाकर इंसाफ की मांग किया जहाँ उनके अरमानो पर यूजीसी के पक्षपाती कर्मचारियों ने पानी फेरने का काम किया। अंतिम आग्रह करते हुए छात्र में अधिवक्ता के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री को वकालतन नोटिस भिजवाया है। अब देखने वाली बात है कि इन्साफ मिलती है या मामले को विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा दवा देने के लिए पुनः कर्मचारियों से मिलीभगत की जाती है।
बाइट शशांक रंजन
