ग्रामीण विकास विभाग सह सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्रवण कुमार के भागलपुर आगमन पर जनता दल (यूनाइटेड) के जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।
भागलपुर के आगमन के इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने जिला अतिथिगृह में माननीय मंत्री को अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका हार्दिक अभिनंदन एवं सम्मान किया।
इसी क्रम में युवा जदयू के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी मंत्री श्रवण कुमार का बड़े पुष्पहार पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उनके प्रति सम्मान एवं शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।
मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि ग्रामीण विकास, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के भागलपुर आगमन से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह एवं ऊर्जा का संचार हुआ है। उनके मार्गदर्शन से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी
इस अवसर पर जदयू के वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं, शेखर पांडे, संजीव चन्द्रवंशी, सोनी कुमारी, प्रदीप कुशवाहा, हीरा पांडे, शबाना दाऊद,विजय मंडल, रोजी रानी, आनंद यादव, शैलेन्द्र तोमर,अशोक सिन्हा,संजीव कुमार,अर्जुन साह,शाबान खान, महेश दास, सुधांशु शेखर, बीना सिन्हा, कुणाल रत्न प्रिय, ब्रजेश सिंह, अखिलेश सिंह, अनिरुद्ध मंडल, राजेश राणा, संतोष पटेल, दुर्गेश शाह, विकास कुमार मोनू पटेल, मिथिलेश कुमार, पीयूष सिंह, कुन्दन कुमार, राजकिशोर कुमार, कन्हैया कुमार के साथ-साथ अनेक वरिष्ठ नेता,जदयू के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
