सुलतानगंज थानान्तर्गत हत्या कांड के तीन मुख्य अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार

सुलतानगंज थानान्तर्गत हत्या कांड के तीन मुख्य अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर बिहार

भागलपुर दिनांक-22.06.2026 को सुलतानगंज थाना को सूचना प्राप्त हुआ था कि सुलतानगंज थानान्तर्गत ग्राम-मिरहट्टी के समीप पीरबाबा के पास एक बोरा में अज्ञात महिला का शव रखा हुआ हैं। जिसके उपरांत सुलतानगंज थानाध्यक्ष के द्वारा सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए विधिवत् साक्ष्य का संकलन किया गया।इस संबंध में गश्ती पदाधिकारी के लिखित आवेदन पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध सुलतानगंज थाना कांड सं0-247/2026 दिनांक-22.06.2026 सुसंगत धाराओ में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। जिसके उपरांत शव की पहचान तेतरी देवी पति-बंटी तांती मधुसूदनपुर भागलपुर के रूप में की गयी।इस घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक, नगर भागलपुर के निगरानी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी विधि-व्यवस्था, भागलपुर तथा सुलतानगंज थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जहाँ उक्त गठित टीम के द्वारा प्रारंभिक अनुसंधान में वैज्ञानिक / तकनिकी अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज तथा मानवीय सूचना/ साक्ष्यों के आधार पर इस कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी के क्रम में तीन अपराधकर्मी अजय कुमार चौरसिया उर्फ अजय मोदी 2. अर्जुन यादव 3. मंतोष कुमार पिता-गुरूदेव बिंद को पाँच मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयोग किए गए टोटो रिक्शा के साथ विधिवत् गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछ- ताछ के क्रम में पता चला कि इनके द्वारा सुलतानगंज थाना अंतर्गत मिर्जा गाँव स्थित अभियुक्त अजय कुमार चौरसिया के बगीचा में इस घटना को कर टोटो रिक्शा से मिरहट्टी गाँव के किनारे पीरबाबा के समीप शव को फेक दिया गया। इस संबंध में आवश्यक पुछ-ताछ करते हुए अग्रतर कार्रवाई कि जा रही है।

बाइट — अतुलेश झा
सिटी एस पी भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!