देशभर में पेपर लीक,छात्रों के साथ हुए अन्याय तथा इस व्यवस्था से निराश होकर अपनी जान गंवाने वाले छात्र-छात्राओं की पावन स्मृति में आज *जिला कांग्रेस कमिटी भागलपुर* द्वारा *कैंडल मार्च एवं श्रद्धांजलि सभा* का आयोजन किया गया।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर / बिहार।
*कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राहुल सिंह चौहान एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुजफ्फर अहमद* ने संयुक्त रूप से किया।
कैंडल मार्च खलीफाबाग चौक से प्रारंभ होना था और स्टेशन चौक स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक जाना प्रस्तावित था, लेकिन प्रशासन द्वारा कैंडल मार्च को खलीफाबाग चौक पर ही समाप्त करने का निर्देश दिए जाने के कारण कार्यक्रम का समापन वहीं किया गया। इसके पश्चात उपस्थित कांग्रेसजनों एवं युवाओं ने वहीं दिवंगत छात्र-छात्राओं को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी पावन स्मृति को नमन किया।
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा सिर्फ़ शुरुआत है, शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने वालों को जवाब देना होगा।
इस अवसर पर *प्रदेश प्रतिनिधि संजय राणा* ने कहा, “धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा छात्रों के संघर्ष की पहली जीत है, लेकिन यह लड़ाई अभी अधूरी है।*पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित आनंद* ने कहा, “आज देश का युवा अपने भविष्य की रक्षा के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर है। यह केवल छात्रों की नहीं, बल्कि पूरे देश के भविष्य की लड़ाई है।कांग्रेस हर छात्र और युवा के साथ मजबूती से खड़ी है। शिक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को जनता कभी माफ़ नहीं करेगी।”
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रभारी राहुल सिंह चौहान ,पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुज्जफर अहमद,प्रदेश प्रतिनिधि संजय राणा ,पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित आनंद ,वरिष्ठ नेता राजेश रंजन राजू,एससी एसटी विभाग के पूर्व जिलाध्यक्ष सियाराम दास,जिला युवा कांग्रेस का० अध्यक्ष प्रशांत बनर्जी,नगर अध्यक्ष मो आतिफ,भानु यादव,लेखिका मानी भारती ,अमन मिनाती,सेखु अंसारी ,शारुख सेख ,तौसीफ,जुनैद,साजिया,अभिराज ,अभिनव आदि मौजूद थे ।
