डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्टर/अमित कुमार
9798944840
भागलपुर नगर निगम कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल*धरना पर बैठने को आने से पहले गार्ड ने गेट पर कर्मी को किया धक्का मुक्की
भागलपुर बिहार लोकल बाॅडिज इम्पालाॉइज फेडरेशन एवं बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर भागलपुर नगर निगम कर्मचारी तीन सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दिया है। जिससे शहर का जलापूर्ति व्यवस्था, साफ सफाई,जल संग्रहण सहित अन्य आवश्यक सेवा ठप्प हो गया है। आज नगर निगम कार्यालय का गेट गार्ड के द्वारा बंद कर दिया गया था। हड़ताल कर्मचारियों का कहना है,गार्ड के द्वारा कहा गया कि नगर आयुक्त का आदेश है कि गेट बंद रखा जाए, हड़ताल कर रहे एक कर्मचारी कि तबीयत बिगड़ने लगी ओर चक्कर खा कर गिर पड़ा,जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है,वही हड़ताल कर रहे कर्मचारी का कहना है कि ऐसे गार्ड को अविलंब हटाया जाए।ऐसे गार्ड पर हम लोग न्यायालय में केश करेंगे।आप को बताते चले कि वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी, संविदा एवं अन्य अस्थाई कर्मचारियों का नियमितीकरण सहित विरोध में जारी संकल्प आदेश और अन्य कार्रवाइयों को वापस लेने जैसे मांग सरकार से लगातार किया गया है कई दौर सरकार से बातचीत भी हुई है। बाबजूद नगर निगम के कर्मचारियों का समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ना ही सरकार या प्रशासन द्वारा कोई ठोस निर्णय लिया गया है, जिसको लेकर सभी नगर निगम के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं ।ओर जबतक मांगों को पूरा नहीं किया गया तबतक हड़ताल जारी रहेगा।
बाइट — विकाश नगर निगम कर्मचारी
बाइट — राजेश राज कर्मचारी जल कल शाखा
बाइट — शब्बीर अहमद प्रभारी लोक स्वास्थ्य निवारण
