डॉ. संजय जायसवाल के तीन और छात्र बने असिस्टेंट प्रोफेसर, निःशुल्क मार्गदर्शन का मिला परिणाम

डॉ. संजय जायसवाल के तीन और छात्र बने असिस्टेंट प्रोफेसर, निःशुल्क मार्गदर्शन का मिला परिणाम

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के खेल सचिव डॉ. संजय कुमार जायसवाल के तीन छात्र-छात्राओं का चयन बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में हुआ है। यह सफलता उनके द्वारा वर्षों से दिए जा रहे निःशुल्क मार्गदर्शन का परिणाम मानी जा रही है।
चयनित अभ्यर्थियों में ज्योति कुमारी (रोल नंबर-17200), अनिलेश कुमार (रोल नंबर-16032) और विनीता कुमारी (रोल नंबर-26241) शामिल हैं। डॉ. जायसवाल अपने सामाजिक दायित्व के तहत विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को यूजीसी नेट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराते हैं।
इससे पहले भी उनके सात छात्र बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर बन चुके हैं और विभिन्न विश्वविद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
इस उपलब्धि पर एनएसएस के कोऑर्डिनेटर डॉ. राहुल कुमार, मारवाड़ी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. संजय झा, महाविद्यालय के शिक्षकों तथा सीनेट और सिंडिकेट के कई सदस्यों ने डॉ. संजय कुमार जायसवाल और सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी।
डॉ. संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग के बच्चों को बेहतर शिक्षा और सही मार्गदर्शन देकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है। उन्होंने कहा कि वे आगे भी इसी तरह निःशुल्क मार्गदर्शन देकर अधिक से अधिक युवाओं को सफलता दिलाने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!