सावन के द्वादशी तिथि जो प्रदोष व्रत कहलाते इस मुहूर्त पर अजगैबीनाथ धाम में भक्तों की भीड़ ने जोर जोर से नारा बोल बम का लगाया

सावन के द्वादशी तिथि जो प्रदोष व्रत कहलाते इस मुहूर्त पर अजगैबीनाथ धाम में भक्तों की भीड़ ने जोर जोर से नारा बोल बम का लगाया

रिपोर्ट/अमरजीत कुमार तिवारी भागलपुर /बिहार

भागलपुर के अजगैबीनाथ धाम में आज आस्था का महासैलाब उमड़ पड़ा है। गंगा के घाट से लेकर कांवरिया पथ तक सिर्फ भगवा ही भगवा नजर आ रहा है जुबां पर बोल बम का जयघोष है और कंधों पर कांवर मौका है सावन की दूसरी सोमवारी का जब बाबा बैद्यनाथ को जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं का रेला सुल्तानगंज से देवघर की ओर बढ़ रहा है उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान के बाद श्रद्धालु गंगाजल भर रहे हैं और करीब 105 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा पर निकल रहे हैं कहीं डाक बम अपनी रफ्तार से देवघर की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं, तो कहीं कांवरियों के जत्थे भक्ति में झूमते हुए बाबा की नगरी की ओर बढ़ रहे हैं श्रावणी मेले की शुरुआत से अब तक 22 लाख से ज्यादा कांवरिया सुल्तानगंज से देवघर के लिए पैदल रवाना हो चुके हैं वहीं लाखों श्रद्धालु ट्रेन और दूसरे वाहनों से भी बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए देवघर की ओर कूच कर चुके हैं दूसरी सोमवारी से ठीक पहले रविवार को ही करीब एक लाख डाक बम सुल्तानगंज से देवघर के लिए रवाना हुए डाक बम की रफ्तार और कांवरियों की आस्था ने कच्ची कांवरिया पथ को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया है हर कांवरिया के मन में एक ही संकल्प है बाबा बैद्यनाथ के दरबार तक पहुंचना और उत्तरवाहिनी गंगा के पवित्र जल से भोलेनाथ का अभिषेक करना
वहीं सुल्तानगंज के गंगा घाटों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है जो श्रद्धालु देवघर नहीं जा पा रहे हैं वे यहीं उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर जल भर रहे हैं और अजगैबीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे हैं
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है घाटों से लेकर कांवरिया पथ तक सुरक्षा, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह इंतजाम किए गए हैं यानी दूसरी सोमवारी पर सुल्तानगंज में सिर्फ श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं बल्कि आस्था का महासैलाब दिखाई दे रहा है गंगा की लहरों से लेकर कांवरिया पथ तक हर तरफ सिर्फ एक ही नाम गूंज रहा है हर हर महादेव बोल बम

बाइट — उत्तर प्रदेश से आए कांवड़िया श्रद्धालु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!