शून्यकाल समिति के संयोजक विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल ने जिले की विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने का किया प्रयास

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

शून्यकाल समिति के संयोजक विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल ने जिले की विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने का किया प्रयास

भागलपुर। बिहार विधानसभा की शून्यकाल समिति के संयोजक एवं सुल्तानगंज विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल ने सोमवार को भागलपुर जिले में संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान जिला अतिथिगृह सभागार, भागलपुर में जिले के सभी सरकारी विभागों में संचालित योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन एवं आम नागरिकों को मिल रहे लाभ की जानकारी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से ली गई।

समीक्षा के दौरान प्रो. ललित नारायण मंडल ने अधिकारियों से यह जानने का प्रयास किया कि सरकार की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ निर्धारित समय-सीमा के भीतर जिले के नागरिकों तक कैसे पहुंचाया जा सकता है। साथ ही, योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं एवं कठिनाइयों को दूर करने तथा सरकारी विभागों को और अधिक सक्रिय, संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाने को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाए। अधिकारी केवल कार्यालयों तक सीमित न रहें, बल्कि क्षेत्र में जाकर योजनाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लें तथा यह सुनिश्चित करें कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचे।

प्रो. ललित नारायण मंडल ने कहा कि विकास योजनाओं की सफलता का वास्तविक मूल्यांकन कागजी आंकड़ों से नहीं, बल्कि धरातल पर आम जनता को मिल रहे लाभ से होता है। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक उसका लाभ पहुंचाना है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय के साथ-साथ अधिकारियों की सक्रिय एवं संवेदनशील भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!