घाटों और नाव परिचालन का अधिकारियों ने लिया जायजा
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
भागलपुर। भागलपुर पुलिस महानिरीक्षक, पूर्वी क्षेत्र, जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक ने रविवार को विभिन्न घाटों और नाव परिचालन का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, नाव परिचालन की स्थिति, यात्रियों की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में संबंधित पदाधिकारियों को नाव परिचालन के दौरान सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराने, लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
अधिकारियों ने घाटों पर यात्रियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। पुलिस प्रशासन की ओर से नाव परिचालन और घाटों पर लगातार निगरानी रखने की बात कही गई है।
