कटिहार मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
संवाददाता मनोज कुमार कटिहार/बिहार
मनिहारी पुलिस के विशेष टीम के गठन के बाद मनिहारी थाना कांड संख्या 293/25 में फरार चल रहे प्राथमिक अभियुक्त नथुनी यादव उर्फ अमित यादव को पुलिस ने दबोच लिया। अभियुक्त की निशानदेही पर 1 लोडेड देसी कट्टा, 03 जिंदा कारतूस और एक छोटा कीपैड मोबाइल बरामद किया गया।
अभियुक्त नथुनी यादव उर्फ अमित यादव, निवासी मिर्जापुर बघार, थाना मनिहारी, जिला कटिहार को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा।
मनिहारी पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है। अवैध हथियार रखने वालों पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है।
