अमित कुमार भागलपुर/बिहार।
जनता दल (यू) के प्रदेश प्रवक्ता, शिक्षा प्रकोष्ठ सह बी.एन. कॉलेज, भागलपुर के प्रोफेसर डॉ. आनन्द कुमार ने जदयू के वरिष्ठ नेता, भागलपुर संगठन जिला प्रभारी एवं बिहार राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन प्रह्लाद सरकार के आवास पर पहुंचकर उनकी पूजनीय माताजी के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की तथा श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान डॉ. आनन्द कुमार ने दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि माता का साया सिर से उठ जाना जीवन की सबसे बड़ी क्षति होती है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
इस अवसर पर जदयू महानगर अध्यक्ष विकास साह एवं तनवीर आलम भी उपस्थित रहे, जिन्होंने भी दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
