गंगा स्नान के दौरान तीन बच्चियों की डूबने से मौत, रक्षाबंधन के दिन मातम

गंगा स्नान के दौरान तीन बच्चियों की डूबने से मौत, रक्षाबंधन के दिन मातम

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरमतपुर गोपालीचक पंचायत के वार्ड नंबर एक स्थित ओली टोला के समीप रक्षाबंधन के दिन गंगा स्नान करने के दौरान तीन बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव के कुछ बच्चे गंगा स्नान करने गए थे। इसी दौरान उनके साथ गई तीन बच्चियां भी गहरे पानी में चली गईं। बताया जा रहा है कि एक बच्ची के डूबने के बाद उसे बचाने के प्रयास में अन्य दो बच्चियां भी गहरे पानी में चली गईं और तीनों गहरे पानी में लापता हो गईं।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास स्नान कर रहे बच्चों ने शोर मचाया। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चियों की तलाश शुरू की। ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों बच्चियों के शव को गहरे पानी से बाहर निकाला।
घटना की सूचना मिलने पर पीरपैंती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर बच्चियों की तलाश में जुटी रही।
मृतकों की पहचान करिश्मा कुमारी (18 वर्ष), पिता मुन्ना पासवान, माता रानी देवी और चंदा कुमारी (16 वर्ष), पिता मुन्ना पासवान, माता रानी देवी, दोनों निवासी ओली टोला, पोस्ट मोलटोला, थाना पीरपैंती के रूप में बताई गई है। वहीं तीसरी बच्ची की पहचान अभिलाषा कुमारी (12 वर्ष), पिता अरविंद पासवान, माता क्रांति देवी, निवासी कुसरपुर, नाथनगर के रूप में हुई है।
रक्षाबंधन के दिन हुई इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में सनसनी और शोक का माहौल है। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि उत्तम यादव ने घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृत बच्चियों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!