तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के जयकारे

तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के जयकारे

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्य विद्यालय जगदीशपुर एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय जगदीशपुर के बच्चों द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई तिरंगा यात्रा का आयोजन मध्य विद्यालय जगदीशपुर के प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र द्वारा किया गया तिरंगा यात्रा मध्य विद्यालय से निकलकर पूरे बाजार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय परिसर में आकर संपन्न हुआ तिरंगा यात्रा में सभी बच्चे अपने हाथों में तिरंगा लेकर नारे लगाते नजर आए हर घर तिरंगा हर दिल में तिरंगा हर घर तिरंगा फहराएंगे के नारे लगाते रहे इससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया इस तरह के आयोजन से बच्चों में देशप्रेम राष्ट्रीय एकता की भावना देखने को मिलती है इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र बिना कुमारी बीबी नाहिदा प्रज्ञा प्रतिमा मिश्रा अमित कुमार राजीव कुमार राजकिशोर बाबूलाल सहित सभी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!