गांधी जयंती पर NSUI कार्यकर्ताओं एवं छात्रों ने दी श्रद्धांजल

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

गांधी जयंती पर NSUI कार्यकर्ताओं एवं छात्रों ने दी श्रद्धांजल

आज 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के पावन अवसर पर भागलपुर कांग्रेस भवन, दीपनगर में NSUI के कार्यकर्ताओं एवं छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

महात्मा गांधी जी केवल हमारे प्रेरणास्रोत ही नहीं, बल्कि सत्य, अहिंसा, ज्ञान और नैतिक राजनीति की शक्ति के प्रतीक हैं। उनके विचार और आदर्श आज भी युवाओं को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने तथा देशहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

इस अवसर पर NSUI के छात्र नेता अमन कुमार मिनाटी, तौसीफ लतीफ, मोहम्मद मुशर्रफ, तारिक अंसारी, पीयूष कुमार, जितेंद्र कुमार, राजीव कुमार, प्रियांशु कुमार सहित अनेक छात्र उपस्थित रहे।

गांधी जी के सत्य, अहिंसा और समानता के संदेश को आत्मसात करते हुए सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को शत-शत नमन!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!