महेशपुर स्कूल के पास 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

महेशपुर स्कूल के पास 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

भागलपुर बबरगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर स्कूल के पास 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है मृतक की पहचान सचिन कुमार,उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है जानकारी के अनुसार, सचिन कुमार का शव उसके घर के आंगन में चापाकल के पास संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला शव मिलने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया परिजनों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन उन्हें आशंका है कि सचिन की हत्या कर शव को वहां फेंका गया हो सकता है परिजनों ने मामले को लेकर पुलिस को सूचना दी है और हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है सूचना मिलने के बाद बबरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया अब इस पूरे मामले में सबसे अहम कड़ी पोस्टमार्टम रिपोर्ट होगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि सचिन की मौत आत्महत्या से हुई है या फिर उसके साथ किसी तरह की हिंसा की गई थी पुलिस भी मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है।फिलहाल युवक की मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं क्या सचिन ने खुदकुशी की थी या फिर यह किसी साजिश का नतीजा है इन सवालों का जवाब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है और परिजन सचिन की मौत की सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं

बाइट — जितेंद्र पंडित परिजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!