लाखों शिव भक्तों ने उत्तरवाहिनी गंगा में सावन की तीसरी सोमवारी पर लगाई डूबकी।

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्टर /अमित कुमार
9798944840

लाखों शिव भक्तों ने उत्तरवाहिनी गंगा में सावन की तीसरी सोमवारी पर लगाई डूबकी।

माँ मनसा देवी बिहुला बिषहरी पूजा, सावन के तीसरे सोमवारी पर लाखों शिव भक्तों ने कीया शिवलिंग में जलभिषेक, हर- हर महादेव, बोल बम के जयकारे से सुल्तानगंज के अजगैविनाथ धाम हो रहा गुंजायमान।

एंकर- भागलपुर के सुल्तानगंज में सावन के तीसरे सोमवारी को अजगैविनाथ धाम में बिहार, झारखंड, नेपाल, बंगाल सहित अन्य राज्यों की कांवड़ियों की भीड़ सुबह से ही उत्तरवाहिनी गंगा घाट में डुबकी लगाने की उमड़ पड़ी । लाखों की संख्या में कांवड़िया अजगैविनाथ धाम पहुंचकर उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाकर हर- हर महादेव, बोल बम के जयकारे लगाकर पूजा पाठ करते हुए पैदल व वाहन से बैधनाथ धाम यात्रा पर निकलने लगे हैं।
खासकर आज सावन के तीसरे सोमवारी पर आस-पास इलाके के शिव भक्तों ने उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाकर हर हर महादेव बोल बम के जयकारे लगाकर अजगैविनाथ मंदिर स्थीत बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग में जलाअभिषेक करने की भीड़ उमड़ गई है। पुरा मंदिर परिसर हर- हर महादेव, बोल बम के जयाकारे से गुंजायमान हो रहा है। इसके साथ ही पुरे शहर में और कांवड़िया पथ में भी बोल बम हर- हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो रहा है।

जिला प्रशासन के द्वारा अजगैविनाथ मंदिर, अजगैविनाथ गंगा घाट, नमामि गंगा घाट, पुरा शहर, कांवड़िया पथ में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गया है।

डीएसपी नवनीत कुमार, थानाध्यक्ष के द्वारा अजगैविनाथ मंदिर, अजगैविनाथ गंगा घाट, नमामि गंगा घाट, कांवड़िया पथ पर सुरक्षा व्यवस्था के जायजा लेते हुए देखे गए । कांवड़ियों एवं शिव भक्तों को सावन के तीसरे सोमवारी को लेकर काफी उत्साह देखी जा रही है।

साथ ही आज बिषसरी पूजा होने और सावन के तीसरे सोमवारी होने पर शिवि- भक्तों ने पूजा पाठ करते हुए अपनी अपनी मनोकामना मांगते हुए मंदिर परिसर में भीड़ देखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!