स्व. रोटेरियन प्रवीण सिंह की स्मृति में जिछो दुर्गा मंदिर परिसर में पौधरोपण एवं स्मृतिपट्ट अनावरण

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

स्व. रोटेरियन प्रवीण सिंह की स्मृति में जिछो दुर्गा मंदिर परिसर में पौधरोपण एवं स्मृतिपट्ट अनावरण

भागलपुर: स्व. रोटेरियन प्रवीण सिंह के जन्मदिन के पूर्व उनकी स्मृति को समर्पित एक भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन जिछो दुर्गा मंदिर परिसर में किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में पांच फलदार वृक्षों का पौधरोपण किया गया। पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्व. रोटेरियन प्रवीण सिंह की स्मृतियों को आने वाली पीढ़ियों तक जीवंत रखने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में ही स्व. रोटेरियन प्रवीण सिंह द्वारा पूर्व में निर्मित महादेव मंदिर, माता पार्वती मंदिर एवं साईं बाबा मंदिर में उनके नाम से लगाए गए स्मृतिपट्ट का विधिवत अनावरण किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने अपने प्रवीण सिंह भैया के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों को याद करते हुए कहा कि उनके द्वारा मंदिर परिसर में कराया गया निर्माण कार्य उनकी आस्था, सेवा भावना और समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक है। स्मृतिपट्ट के माध्यम से उनके योगदान को स्थायी रूप से याद किया जाता रहेगा।
पौधरोपण और स्मृतिपट्ट अनावरण कार्यक्रम ने स्व. प्रवीण सिंह के जन्मदिन के पूर्व उनकी स्मृति को श्रद्धा एवं सम्मान के साथ नमन किया। उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों और सेवा भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
“वृक्षों की हरियाली और मंदिर की आस्था के बीच स्व. प्रवीण सिंह की स्मृतियां सदैव जीवंत रहेंगी।”

इसी कड़ी में कल स्व रोटेरियन प्रवीण सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर पटल बाबू रोड स्थित नियो फिटनेस कैंपस में स्वैक्षिक रक्तदान एवं निशुल्क स्वास्थ जांच शिविर लगाया जा रहा है जिसमें संस्था द्वारा सभी लोगों से बढ़ – चढ़ कर भाग लेने की अपील भी की गई है। इस कार्यक्रम के द्वारा आपका अपना स्वास्थ परीक्षण भी हो जाएगा एवं रक्तदान कर आप खुद भी स्वस्थ रहेंगे और दूसरों को जीवनदान भी देकर समाजसेवा में भागीदार भी बन सकते हैं। कल संध्या 4.30 बजे उसी स्थान पर जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर ही कुछ दिव्यांगजनों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

मौके पर रोटरी विक्रमशिला के बिजॉय आनंद, सचिव नीरज कुमार, राज शेखर, प्रशांत बनर्जी, अरुण कुमार चौधरी , रोटरी विक्रमशिला पिंक क्लब की चन्दना चौधरी, किरण गोस्वामी, अध्यक्ष सुधा पांडेय, मृदुला घोष, सचिव तबस्सुम परवेज, शालिनी कुमारी, पंडित शरद झा, अमन मीनाटी, संजीव आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!