नौवाटोली में दो पक्षो में विवाद पर गोली फायरिंग गोली फायरिंग और तलवार लहराने का वीडियो वायरल, पुलिस ने खोखा व तलवार किया बरामद
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
भागलपुर पीरपैंती थाना क्षेत्र के के नौवा टोली गांव में गुरुवार रात्रि दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया विवाद के दौरान एक पक्ष के युवक द्वारा पिस्टल से गोली फायरिंग करने और उसी पक्ष का दूसरे युवक द्वारा तलवार लहराकर प्रदर्शन करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो में एक युवक पिस्टल से फायरिंग करता दिखाई दे रहा है, जबकि उसी पक्ष का दूसरा युवक तलवार लहराते हुए ललकार रहा है इसकी सूचना मिलते ही पीरपैंती थाना के एसआई सुनील कुमार, ब्रजकिशोर चौधरी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल नौवा टोली पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा और प्रदर्शन में इस्तेमाल की गई तलवार भी बरामद की है पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवक की पहचान कर ली है विवाद किस बात को लेकर हुआ।इसकी स्पष्ट जानकारी देर रात तक नहीं मिल सकी थी।हालांकि समाचार संप्रेषण तक थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है
